गुरुवार, 30 जुलाई 2015

हरा-हरा मैं तोता हूँ, लाल-लाल है चोंच मेरी, गले में पहने माला हूँ, लम्बी-लम्बी पूँछ मेरी। दिन भर करता हँू मैं सैर रात को मैं सो जाता हूँ, सीटी मेरी भाषा है, आम अलूचे खाता हूँ। कहते मुझको मिट्ठू हैं, सबके मन को भाता हूँ, बच्चों से मैं करता प्यार, टाॅफी भी मैं खाता हूँ।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें